highlightPauri Garhwal

सतपुली झील का निर्माण हुआ शुरू, जनता में ख़ुशी की लहर

सतपुली झील निर्माण शुरू होने से जनता में ख़ुशी की लहर है। बीते कई सालों से पौड़ी की जनता सतपुली झील निर्माण की मांग कर रही थी। अब काम शुरू होने से जनता खुश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बनने से युवाओं को रोजगार भी मिलना चाहिए।

सतपुली झील का निर्माण हुआ शुरू

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का ड्रीम प्रोजक्ट सतपुली झील का निर्माण कार्य नवंबर से शुरू हो गया है। बता दें कि विगत कई वर्षो से स्थानीय जनता सतपुली झील बनने के इंतजार में थी। इसके लिए मंत्री महाराज को भी कई बार विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब झील का कार्य शुरू होने पर लोग सतपाल महाराज का धन्यवाद कर रहे हैं।

स्थानीय युवाओं को मिलना चाहिए रोजगार

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। भले ही ये रोजगार छोटा हो या बड़ा लेकिन मिलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भी लोग नाराज दिखे कहा उनके द्वारा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया गया। लेकिन झील के बनने से वो खुश हैं।

 5,634.97 लाख की लागत से बन रही है झील

बता दें कि सतपुली झील का निर्माण 5,634.97 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसके साथ ही इस झील के बनने से सतपुली में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू होंगी। झील बनने से पौड़ी आने वाले पर्यटक सतपुली आकर नौकायन और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button