देहरादून : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता की। कल से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा पर प्रीतम ने कहा कि 5 चरण में होने वाली परिवर्तन यात्रा में केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को बताएंगे।
बता दें कल से चकराता विधानसभा की त्यूणी के हनोल गांव से शुरू परिवर्तन यात्रा होगी। 27 तारीख तक चलेगी परिवर्तन यात्रा सहसपुर आकर पहले चरण का समापन होगा। दूसरा चरण 29 तारीख से शुरू होगा। जिसमें प्रीतम सिंह 5 साल केंद्र व 2 साल प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताएंगे। सरकार ने जीएसटी लागू किया है उस दिन से देश की आर्थिक स्तिथि हुई है खराब।
प्रीतम सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी सरकार ने वादे बहुत किये लेकिन पूरे नहीं किए।प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा लेकिन राफेल में इतना बड़ा भरष्टाचार हुआ है। देश की सरकार भर्ष्टाचार में डूबी हुई है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बुरे फैसले थे। आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला राफेल घोटाला है। जिस दिन मोदी सरकार जाएगी, तब इस सरकार के सभी घोटाले उजागर होंगे।
लोकायुक्त पर प्रीतम सिंह बोले कि 100 दिनों में लोकायुक्त लागू करने वाली सरकार अब पीछे हट रही है।अगर राज्य सरकार भरस्टाचार नही करती, तो लोकायुक्त से क्यों डर रही है।