UttarakhandPauri Garhwal News

पौड़ी की सलोनी ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम U-19 में बनाई जगह, खेतों में अभ्यास कर मुकाम किया हासिल

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के अंडर 19(Uttarakhand Cricket Team U-19) में पौड़ी की सलोनी(Saloni) का चयन हो गया है। विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टीम में जगह बनाई। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सलोनी ने किसी महंगे संसाधनों के बिना ही अपने खेल को मजबूत किया। रामनगर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें उन्होंने अपने जिले की टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पौड़ी की सलोनी ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम U-19 में बनाई जगह

विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत मरगांव की रहने वाली सलोनी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो गई है। बता दें कि सलोनी के पिता हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। तो वहीं मां हाउस वाइफ है। वर्तमान में वो 11वीं क्लास में पढ़ रही है। स्कूली शिक्षा वो जीआईसी चौरीखाल से ले रही है। गांव के बच्चों को क्रिकेट खेलता देख सलोनी की रुचि इस गेम के प्रति बढ़ी।

खेतों में किया अभ्यास

दो साल पहले हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ने इस रुचि को पैशन में बदल दिया। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट की नियमित प्रेक्टिस कर अपने खेल को निखारना शुरू किया। अपने खेल का अभ्यास सलोनी गांव के खेतों में करती थी। सलोनी की यही मेहनत रंग लाई और आज वो इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें