Pauri Garhwal NewsHighlight

हुड़दंगियों पर पुलिस का, धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित आचरण करने वालों के काटे चालान

पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत हुड़दंगियों को सबक सिखाया है. धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित आचरण करने वाले युवकों के पुलिस ने चालान काटे हैं.

धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित आचरण करने वालों के काटे चालान

पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस की टीम ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर और लक्ष्मणझूला जैसे सार्वजनिक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 32 लोगों के चालान काटे हैं.

जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही

पुलिस के अनुसार इसमें कोटद्वार के 9 युवक, पौड़ी के 3, श्रीनगर के 7 और लक्ष्मणझूला के 13 युवक शामिल थे. सभी युवक शराब पीकर हुड़ंग मचा रहे थे. पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ऑपरेशन लगाम के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी में हुड़दंगियों का उपद्रव, वाइन शॉप के बाहर काटा हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें