Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी में हुड़दंगियों का उपद्रव, वाइन शॉप के बाहर काटा हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल

नए साल पर हल्द्वानी में हुड़दंगियों ने वाइन शॉप के बाहर जमकर हंगामा काटा. दो पक्ष के बीच हुई मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.

वाइन शॉप के बाहर हुड़दंगियों ने काटा हंगामा

हल्द्वानी में हुड़दंगी पुलिस की कार्यवाही के बाद भी हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ये वीडियो मुखनि क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप के बाहर की बताई जा रही है. नए साल के मौके पर कुछ हुड़दंगी युवकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई.

मारपीट का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक दूसरे पक्ष के युवक को सड़क में लेटाकर लात घूसों से पीट रहे हैं. इन युवकों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नैनीताल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें