Pauri Garhwalhighlight

पौड़ी में आफत की बारिश : बुरासी गांव में भूस्खलन, मलबे में दबी दो महिलाएं, एक का शव बरामद

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश बीते दो दिनों से कहर बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी में तबाही के बाद अब पौड़ी में भी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसी में भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं लापता हो गई।

पौड़ी में भूस्खलन, मलबे में दबी दो महिलाएं

पौड़ी में बीती रात से ही आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। बुधवार को बुरासी गांव में भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो महिलाएं लापता हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पौड़ी में आफत की बारिश
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

थलीसैंण में 5 मजदूर बहे

रेस्क्यू टीम ने एक महिला का शव बरामद कर लिया है। जबकी दूसरी की तलाश जारी है। वहीं थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है। लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज भी कहर बरपाएगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button