UttarakhandHaridwarhighlight

Patwari और AE-JE Paper Leak मामला, आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई

Patwari और एई-जेई की लिखित भर्ती परीक्षा के Paper Leak प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने इससे पहले फरार समेत अन्य आरोपी के घर पर नोटिस जारी कर मुनादी कराई थी। जिसके बाद एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। जबकि एक अभी भी फरार है।

एक करोड़ की अवैध संपत्तियों को किया सील

जानकारी के अनुसार हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि patwari paper leak प्रकरण में करीब 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अवैध रूप से धन कमाकर अर्जित की गई करीब एक करोड़ की अवैध संपत्तियों को सील किया गया था।

Paper leak मामले में सहारनपुर निवासी दो आरोपी फरार चल रहे थे। पिछले महीने कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घरों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। भूषण ने आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि दूसरा आरोपी अनिल अभी भी फरार चल रहा है।

आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई

बुधवार को कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने एक टीम को सहारनपुर के लिए रवाना किया। टीम ने फरार आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर यूपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button