Sportshighlight

Paris Olympic 2024 में PV Sindhu ने जीत के साथ की शुरूआत, जानिए अबतक कैसा रहा सिन्धू का सफर?, कितने मैडल किए अपने नाम

भारत की बेहतरीन महिला शटलर पुसरला वेंकट सिंधू यानी की पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने पेरिस ओलंपिक(Paris Olympic 2024) की शुरूआत जीत के साथ की है। 28 जुलाई को ग्रुप-स्टेज में उन्होंने मालदीव के फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9 और 21-6 से हराया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की।

बता दें कि इससे पहले भारतीय बैडमिंटन प्लेयर ने कई उपलब्धियां हासिल की है। बता दें कि उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते है। पेरिस 2024 में भी उनका लक्ष्य ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का है। ऐसे में चलिए जानते है उनके सफर(PV Sindhu Journey) के बारे में। साथ ही ये भी जानते है कि ओलंपिक में अबतक सिंधु ने कितने मेडल अपने नाम किए है।

PV Sindhu

युवा चेहरा बनकर उभरी PV Sindhu

Paris Olympic 2024 में पीवी सिंधु भारत की शीर्ष शटलर है। उन्होंने बैडमिंटन में कई उपलब्धिया हासिल की है। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वो राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के घर जन्मी ती। पीवी ने पूर्व बैडमिंटन स्टार पुलेला गोपीचंद से ट्रेनिंग ली थी। इसी अकादमी में साइना नेहवाल ने भी ट्रेनिंग ली थी। बता दें कि साइना के अकादमी छोड़ने के बाद पीवी बैडमिंटन के खेल में एक नया और युवा चेहरा बनकर आगे आई।

paris-olympics 2024 PV Sindhu journey

रियो 2016 और टोक्यो 2020 में PV Sindhu ने जीते मेडल

बता दें कि साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। इसमें उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। रियो ओलंपिक 2016 में वो वर्ल्ड की नंबर वन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को पहला सेट हराने में भी कामयाब रही थी। लेकिन अंत में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। तो वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में वो सेमीफाइनल मैच हार गई थी। हालांकि खेल में वापसी कर उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। ये उनके करियर का दूसरा ओलंपिक मेडल था।

tokyo-olympics 2020 PV Sindhu won bronze medal

PV Sindhu की ऐतिहासिक उपलब्धियां

ओलंपिक के अलावा भी उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। साल 2019 में हुए BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में वो गोल्ड जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी। इसके साथ ही साल 2028 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम में भी गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा साल 2022 में महिला एकल में भी गोल्ड मेडल हासिल किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button