Parineeti Chopra Pics: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की अनसीन फोटो, हाथ में दिखा राघव के नाम का चूड़ा

Parineeti Chopra Wedding Haldi Pics: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा(Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंधे।
उदयपुर में दोनों ने करीबी फ्रेंड्स और परिवारवालों के बीच शादी रचाई। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ऐसे में अब अभिनेत्री परिणीति ने हल्दी सेरेमनी की कुछ पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा कीं चूड़ा सेरेमनी की अनसीन फोटो
अभिनेत्री ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरें देखकर पता चल रहा है की ये फोटोज उनकी चूड़ा सेरेमनी की है। चूड़ा सेरेमनी के दौरान की पिक्स अभिनेत्री ने पोस्ट की है।
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा ने येलो कलर का सलवार सूट पहन रखा है। साथ ही अभिनेत्री के हाथ में पति राघव चड्ढा के नाम का चूड़ा भी है।


फैंस फोटोज पर जमकर कर रहे कमेंट
अभिनेत्री के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ़ नज़र आ रहा है। तस्वीरों में वो काफी खुश दिखाई दे रही है। अभिनेत्री की चूड़ा सेरेमनी की पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

परिणीति चोपड़ा की इन तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल है। अभिनेत्री इन पिक्स में काफी खूबसूरत लग रही है। पारी के फोटो पोस्ट करने के बाद ही फैंस इस फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे है।


बी टाउन के फेवरेट कपल बने राघव-परिणीति
बता दें की 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधे। उदयपुर के लीली पैलेस में राघव और पारी एक दूजे के हो गए। मौजूदा समय में फैंस को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। दोनों ही बी टाउन के फेवरेट कपल बन गए है।