Entertainment

Main Atal Hoon Trailer 2: फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ जारी, भारतीय इतिहास की कई घटनाओं को दर्शाती है फिल्म

Main Atal Hoon Trailer 2: पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ”मैं अटल हूं” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने के लिए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर(Main Atal Hoon Trailer 2) जारी कर दिया हैं।

Mai Atal Hoon Teaser

फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ जारी (Main Atal Hoon Trailer 2)

20 दिसंबर, 2023 को फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया है। इस ट्रेलर से फिल्म में पंकज का लुक रिवील हुआ था। ऐसे में अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पता चल रहा है। इसमें भारत के इतिहास की कई घटनाओं को दिखाया गया है। महात्मा गांधी की हत्या से लेकर अटल बिहारी के पॉलीटिकल करियर और इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी बाबरी मस्जिद विध्वंस आदि एहम मुद्दों को दर्शाया गया है।

पंकज अटल जी की नहीं करना चाहते थे मिमिक्री

बता दें की पहले ट्रेलर लॉन्च के समय पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया था की वो अटल जी की मिमिक्री नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते समय बताया की अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाना काफी मुश्किल था। पंकज उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहते थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें