Entertainmenthighlight

Panchayat सीरीज एक्टर Aasif Khan को आया हार्ट अटैक, जानें अब कैसी है तबियत?

Panchayat Fame Aasif Khan heart attack: सोमवार की रात ‘पंचायत’ सीरीज के फेमस एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा। इस खबर के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा। आसिफ को अचानक हार्ट अटैक (heart attack) आया। जिसके बाद तुरंत ही एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अब एक्टर की हालत में सुधार है।

Panchayat फेम एक्टर Aasif Khan को आया हार्ट अटैक

कहा जा रहा है कि आसिफ कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर चिंतित फैंस के लिए ये पॉजिटिव खबर है। बता दें कि आसिफ खान को हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद ही अस्पताल लेकर जाया गया। जिसके बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ‘बॉलीवुड बबल’ के सूत्रों के अनुसार आसिफ खान की हालत में सुधार है। इलाज से उनकी हालत अब अच्छी है।

आसिफ खान ने किया पोस्ट

ठीक होने के बाद तुरंत ही आसिफ खान ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया। जिसमें उन्होंने लोगों को अपना जीवन हल्के में ना लेने की सलाह दी। साथ ही हर पल आनंद के साथ बिताने को भी कहा। उन्होंने लिखा, “पिछले 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है।

aasif khan

जीवन छोटा है, एक दिन को भी हल्के में न लें, एक पल में सब कुछ बदल सकता है, आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है और हमेशा उनकी कद्र करें। जीवन एक उपहार है, और हम धन्य हैं।”


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button