Big NewsPolitics

Panchayat Elections : इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कार्यकाल भी नहीं बढ़ाया जाएगा

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में अगले महीने 27 नवंबर को पंचायतों का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। लेकिन इस साल पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे और ना ही पंचायतों का कार्यकाल भी नहीं बढ़ाया जाएगा।

उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन से 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी। शासन को पंचायत निदेशालय की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। विभाग की ओर से प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए प्रदेश के 12 जिलों का परिसीमन किया गया है। इसमें हरिद्वार जिला शामिल नहीं है।

परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या हुई 7,823

परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 7,823 हो गई है। जबकि परिसीमन से पहले ये संख्या 7,796 थी। जबकि ग्राम पंचायत वार्ड 59,219 से बढ़कर 59,357 हो गई है। वहीं जिला पंचायत की सीटें 385 से बढ़कर 389 हो गई हैं। हालांकि क्षेत्र पंचायतों की संख्या बढ़ने के बजाए घटी है। जो कि 3,162 से घटकर 3,157 हो गई हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button