Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस महीने में होंगे पंचायत चुनाव

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार जल्द पंचायत चुनाव कराने के मूड में है.

उत्तराखंड में जल्द पंचायत चुनाव कराने के मूड में सरकार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार जुलाई में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है. लगातार उठ रहे सवालों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी की खबरें हैं. हालांकि चुनाव कब होंगे इसका फैसला 4 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा.

कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

माना जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद 4 जून को होने वाली धामी कैबिनेट में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है. सूत्रों की माने तो पंचायत चुनावों में धामी सरकार अब और देरी नहीं चाहती है.

27 मई को खत्म हुआ था प्रशासकों का कार्यकाल

बता दें पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो गया था. अभी तक धामी सरकार की ओर से प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है. जिसके बाद सभी पंचायत लावारिस हाल में है. गौर करने वाली बात यह है कि उत्तराखंड के गठन के बाद यह पहली बार हुआ है जब पंचायतों में इस तरह का संवैधानिक संकट खड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस महीने होंगे पंचायत चुनाव

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में पंचायतों पर संवैधानिक संकट, प्रशासकों का कार्यकाल खत्म, सरकार मौन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें