Sportshighlight

स्मृति मंधाना-पलाश की शादी टलने पर बोलीं बहन पलक मुच्छल, कही ये बात

Palak Muchhal On Smriti-Palash Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी। लेकिन उनकी शादी टल गई। जिसके बाद खबर आई कि पलाश ने समृति को चीट किया है। इसी खबर के बाद सोशल मीडिया पर ये फैलने लग गया कि यहीं शादी टलने की असली वजह है। हालांकि इस बारे में अभी फिलहाल पलाश या स्मृति दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब पलाश की बहन पलक मुच्छल इस मसले पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।

स्मृति मंधाना-पलाश की शादी टलने पर बोलीं बहन पलक मुच्छल

पलक मुच्छल ने फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों ही परिवारों ने बहुत ही मुश्किल समय का सामना किया है। जैसा आपने अभी कहा.. मैं बस यही दोहराना चाहूंगी कि हम इस समय पॉजीटिविटी में भरोसा रखना चाहेंगे और जितना हो सके पॉजीटिविटी फैलाएंगे और मजबूत बने रहेंगे।”

पहले भी पलक मुच्छल ने बताई थी शादी टलने की वजह

बताते चलें कि इससे पहले भी मुच्छल और पलाश की शादी टलने को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्टी कीथी। जिसमें उन्होंने कहा था कि, “स्मृति के पिता की सेहत की वजह से स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन कर दी गई है. मैं आप सभी से अपील करती हूं कि इस नाजुक समय में परिवार की निजता का सम्मान करें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button