highlightInternational News

बड़ा हादसा!, सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत

सोमवार यानी 1 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जिसमें पांच लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। क्रैश के सीधा बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और धुएं का गुबार उठ गया। हालांकि अभी तक हादसे की असल वजह सामने नहीं आई है।

बड़ा हादसा!, पाकिस्तान में सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश

खबरों की मानें तो ये हादसा डायमर जिले के चिलास में हुआ। नए हेलीपैड पर सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर टेस्ट लैंडिंग कर रहा था। लेकिन तभी अचानक से ये क्रैश हो गया। ऐसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो पायलट और तीन तकनीशियन शामिल थे। मौके पर जांच और पुलिस की अन्य टीमें पहुंची। हालांकि अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आ पाया है।

खबर अपडेट हो रही है….

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button