International Newshighlight

गजब कारनामा!, अपने ही लोगों पर Pakistan ने गिराए बम!, 30 की मौत

क्या आपने कभी ऐसे देश को देखा या उसके बारे में सुना है जो अपने ही नागरिकों पर बम गिराकर मौत के घाट उतार दें? जी, हां सुनने में बड़ा अटपटा लगे लेकिन ऐसा हुआ है। पड़ोसी देश पाकिस्तान(Pakistan) ने ऐसा ही किया है। पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा(Khyber Pakhtunkhwa) में नरसंहार किया है। वायुसेना ने त्रे दारा गांव में हवाई हमला कर 30 नागरिकों को मार डाला। जिसमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल है।

गजब कारनामा!, अपने ही लोगों पर Pakistan ने गिराए बम!

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे तिराह घाटी के गांव पर करीब 8 एलएस-6 बम जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से गिराए। करीब पांच घरों को सेना ने निशाना बनाया। जिसमें 30 लोगों के मरने की खबर है। तो वहीं इस हमले में करीब 20 लोगों के घायल हैं।

ये भी पढ़ें:- भारत को हराने आई पाकिस्तान Asia Cup 2025 Points Table में सबसे नीचे, फाइनल रेस की उम्मीद खत्म?

महिलाओं और बच्चों के शव पड़े मिले

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें बच्चों समेत कई शव पड़े है। बचाव दल मलबे से शवों को निकालने में लगा हुआ है। इसको लेकर फिलहाल सेना या सरकारी सूत्रों की तरफ से किसी भी चीज की कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि सोशल मीडिया अकाउंट्स इसे स्थानीय लोगों द्वारा रखे IEDs के चलते “सेकेंडरी विस्फोट” बता रहे हैं।

पहले भी Khyber Pakhtunkhwa में चले कई आतंकवाद विरोधी अभियान

पाकिस्तान सेना की आधिकारिक चुप्पी अपने ही नागरिकों के खिलाफ की गई पहले की कार्रवाइयों के समान ही है। फिर चाहे वो खैबर पख्तूख्वा में हों या पाकिस्तान-अधिकृत बलूचिस्तान में।

बताते चलें कि पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं। इधर से कई बार नागरिकों की मौत की खबर सामने आई हैं। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस की माने तो इसी साल शुरूआत से अगस्त के बीच 605 आतंकी घटनाएं हुई हैं। जिसमें 138 नागरिक और 79 पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। अगस्त के ही महीने में 129 घटनाएं दर्ज की गईं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button