Sportshighlight

नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Mohammad Nazir, 78 की उम्र में निधन, जानें करियर

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नजीर (Mohammad Nazir) अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को क्रिकेटर का लाहौर में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी समय से वो नजीर बीमारी से जूझ रहे थे। क्रिकेटर की निधन की जानकारी उनके बेटे नोमान ने दी है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले क्रिकेटर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से वो स्वास्थ्य समास्याओं से नहीं उभरे। काफी महीनों से वो बिस्तर पर ही थे। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली

पाकिस्तान के मोहम्मद नजीर का निधन (Mohammad Nazir Passed Away)

बता दें कि बीते हफ्ते नोमान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने पिता की मदद के लिए गुहार की थी। बता दें कि नजीर अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। 1979-80 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इमरान खान ने उन्हें पांच साल बाद टीम में जगह दी थी। 1969 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। तो वहीं 1980 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया।

अंपायरिंग भी कर चुके है नजीर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नजीर ने 800 से ज्यादा विकेट चटकाए है। गेंदबाज नजीर जूनियर के नाम से फेमस थे। पाकिस्तान टीम के लिए उन्होंने 14 टेस्ट मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने 34 विकेट चटकाए है। वो पांच टेस्ट और 15 वनडे मैचों में अंपायरिंग भी कर चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button