Rudraprayag NewsBig News

Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

केदारनाथ धाम में इस साल श्रद्धालुओं का आस्था सैलाब लगातार उमड़ रहा है। 2 मई 2025 को कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 17,20,855 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

16 अक्टूबर को 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे Kedarnath Dham

बता दें 16 अक्टूबर को ही 5,512 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ (Kedarnath Dham) के दर्शन किए, जिनमें 3,531 पुरुष, 1,869 महिलाएं, 106 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा 6 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। जिसमें 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल रहे।

23 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपट

बाबा केदार की पूजा-अर्चना का यह वार्षिक सिलसिला अब समापन की ओर है। 23 अक्टूबर 2025 (भाई दूज) के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की डोली को परंपरागत विधि से उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा, जहां अगले छह माह तक भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: अब घर बैठे मिलेगा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें