UttarakhandBig News

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: अब घर बैठे मिलेगा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद भक्तों को घर बैठे ही मिलेगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने डाक विभाग के साथ करार करते हुए यह नई सुविधा शुरू कर दी है।

अब घर बैठे मिलेगा बदरी-केदारनाथ धाम का प्रसाद

BKTC की इस पहल के तहत अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का प्रसाद भक्तों तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। खास बात यह है कि यह सेवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दुनिया के करीब 140 देशों तक भी प्रसाद भेजा जाएगा।

24 से 72 घंटे में भक्तों तक पहुंचेगा प्रसाद

श्रद्धालुओं को डाक विभाग के माध्यम से 24 से 72 घंटे में घर प्रसाद मिल सकेगा। मंदिर समिति की इस पहल से उन लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से यात्रा पर नहीं आ पाते। डाक विभाग के साथ हुए MOU के तहत प्रसाद को सुरक्षित पैकिंग के साथ भेजा जाएगा, ताकि यह भक्तों तक पूरी पवित्रता और ताजगी के साथ पहुंचे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें