Big NewsNainital

रेरा को लेकर किसानों में आक्रोश, महापंचायत का किया ऐलान

रेरा को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हल्द्वानी में रेरा के विरोध में किसानों ने महापंचायत का ऐलान कर दिया है।

रेरा को लेकर किसानों में आक्रोश

रेरा को लेकर किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को जहां प्रशासन ने रेरा एक्ट के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।

तो वहीं आज नगर निगम सभागार में एक बार फिर जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय और किसानों के बीच हुई वार्ता विफल रही।

महापंचायत कर बड़ा आंदोलन करने का किया ऐलान

रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि जल्द ही अब प्रशासन को इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचना होगा।

वरना किसान महापंचायत कर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। आक्रोशित किसानों का कहना है कि प्रशासन ने बंद कमरे में बैठकर रेरा एक्ट के नियम बना दिए।

रेरा कानून छोटे किसानों के लिए बन गया गले की फांस

किसानों का कहना है कि रेरा कानून में भौगौलिक परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखा गया। ये कानून छोटे किसानों के लिए गले की फांस बन गया है। किसानों ने प्रशासन पर साफतौर से आरोप लगाते हुए कहा कि रेरा एक्ट पर आज हुई बैठक में प्रशासन उनके सवालों के जवाब देने में विफल रहा।

उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन इस एक्ट का सही तरीके से वर्गीकरण नहीं करता तब तक इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा और किसान जल्द ही एक बड़ी महापंचायत करेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button