Haridwar NewsBig News

चोरी का मुकदमा दर्ज न करने पड़ा चौकी प्रभारी को भारी, SSP ने किया लाइन हाजिर

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली की चौकी भिक्कमपुर के प्रभारी को चोरी का मुकदमा दर्ज न करना भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

मुकदमा दर्ज न करने पड़ा भारी

बता दें हरिद्वार की कमान संभालने के बाद से नवनियुक्त एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की प्राथमिकता जिले को अपराध मुक्त बनाना है। इसके साथ ही पद संभालने के बाद से ही एसएसपी पीड़ितों को न्याय देने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं।

चोरी के मामले में कार्रवाई न करने का मामला संज्ञान में आने के बाद चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जांच बैठा दी है।

ये है पूरा मामला

भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। जिसके बाद चौकी में मुकदमा दर्ज करने पहुंचा था। लेकिन चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज न करते हुए पीड़ित को भटकने को मजबूर कर दिया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल तक ये मामला पंहुचा तो उन्होंने प्रभारी खेमेंद्र गंगवार की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर मामले की जांच बैठा दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें