UttarakhandBig NewsDehradun News

भारी बारिश मचा रहा तबाही, बरसाती नाले में बहा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश में तेज बारिश के बाद नाला उफान में आ गया। इस दौरान एक युवक तेज बाहव की चपेट में आ गया। सूचना पाकर एसडीआएरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बरसाती नाले में बहा युवक

युवक की पहचान गौतम (30) पुत्र बलबीर सिंह स्गिवपुरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है गौतम नरेंद्रनगर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार देर रात वो ड्यूटी में ही था। इस दौरान बरसाती नाले के उफान में आने से वो गदेरा में बह गया।

SDRF ने किया शव बरामद

घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान युवक का शव शिवपुरी नदी से बरामद कर लिया गया है।

नदी में बहे दो युवक

इसके अलावा सोमवार शाम दो युवक पानी के बाहव में बह गए। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पुल के दोनों ओर से मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है दोनों युवक बचाव के लिए पुल में चीख पुकार मच रहे थे। एसडीआएफ का ध्यान युवकों पर गया।

युवकों के रेस्क्यू के लिए टीम ने पुल में रस्सी फेंक दी। दोनों युवकों को रस्सियों के सहारे ऊपर खींच लिया गया। बचाए गए युवकों की पहचान अनिल कुमार और जिम्मेदार के रूप में हुई है। दोनों युवक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें