HighlightTehri News

आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया था निवाला

टिहरी में गुलदार ने आंगन में खेल रही नौ साल की मासूम को अपना शिकार बना लिया। घटना की तीन घंटे बाद बच्ची का शव घर से 30 मीटर दूरी पर मिला। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है। अब आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिया गया है।

आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी

टिहरी में आंगन में खेल रही मासूम को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। इसके साथ ही गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए गांव में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

आंगन में खेल रही मासूम को बना लिया था निवाला

बता दें कि सोमवार को पूनम (9) पुत्री रूकम सिंह स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर खेल रही थी। इस दौरान पूनम की मां मंदिर गई हुई थी।शाम करीब चार बजे के आसपास जब पूनम की मां मंदिर से वापस लौटी तो पूनम आंगन में नहीं थी। जबकि पूनम के अन्य भाई-बहन कमरे में सो रहे थे। पूनम की मां ने उसे काफी देर तक ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल

मां ने इस बारे में गांव वालों जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी मासूम की तलाश शुरू की। घर से 30 मीटर दूरी पर पूनम का आधा खाया हुआ शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना के बाद से पूनम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। घटना के बाद से क्षत्रे में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें