Uttarakhand Weather UpdateUttarakhand

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के दो जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आठ जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार के साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदियों के पास ना जाने की हिदायत दी गई है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया गया जारी

मौसम विभाग ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। की इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button