Big NewsChamoli

पीपलकोटी में जोशीमठ के विस्थापितों को बसाने का विरोध शुरू

photo – amar ujala

जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद पैदा हुए हालात के बाद सरकार ने विस्थापितों के लिए पीपलकोटी में स्थान का चयन किया। अब विस्थापितों को पीपलकोटी में बसाने का विरोध शुरु हो गया है।

बंड विकास संगठन ने पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में विस्थापितों को बसाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया है।

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पीपलकोटी के लोगों के लिए सेमलडाला का मैदान बेहद अहम है। ये मैदान सामाजिक गतिविधियों का अहम केंद्र है। खेल गतिविधियों के साथ ही मेलों का आयोजन भी यहां होता है। यही नहीं किसी आपात स्थिती में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की सुविधा भी है।

संगठन ने कहा है कि किसी भी रूप में जोशीमठ के विस्थापितों को पीपलकोटी में नहीं बसने दिया जाएगा। अगर सरकार ने जोर जबरदस्ती की तो फिर आंदोलन किया जाएगा।

Back to top button