Uttarakhandhighlight

ऑपरेशन कालनेमि के तहत पाखंडियों पर प्रहार, 1 बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक एक बांग्लादेशी साइट 300 से अधिक ढोंगियों को गिरफ्तार किया जा चूका है।

‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत गिरफ्तार हुए 300 से अधिक ढोंगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक प्रदेश में 4 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया है, जिनमें से 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान का असर सबसे अधिक उन जिलों में देखा जा रहा है, जहां बाहरी तत्वों की सक्रियता की सूचना मिली थी।

धर्मनगरी हरिद्वार से गिरफ्तार हुए सबसे ज्यादा ढोंगी बाबा

हरिद्वार में 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां हुई है। जबकि देहरादून में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां, उधमसिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अभियान जारी है। देहरादून में इस अभियान के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button