Big NewsUttarakhand

Operation Ajay: इज़राइल में फंसे लोगों की वतन वापसी, सरकार का जताया आभार

इज़राइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है। इसके अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के 10 लोगों को वापस लाया गया है।

इज़राइल में फंसे लोगों की वतन वापसी

भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से रविवार को भी उत्तराखंड के 10 लोगों को दिल्ली वापस लाया गया। इन सभी नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। इजराइल से सही सलामत भारत लौटने पर सभी नागरिकों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया।

पूर्व में भी आ चुके हैं लोग

बता दें पूर्व में तीन लोगों की वतन वापसी हो चुकी है। जिसके बाद सभी को दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक 18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है। केंद्र सरकार सभी लोगों को भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाए हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें