Big NewsChar Dham Yatra 2023Uttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन तरीकों से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज यानी की 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। फिलहाल तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ही पंजीकरण करा सकेंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

पंजीकरण के माध्यम

वेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in
वाट्सएप नंबर 91-8394833833
टोल फ्री नंबर 0135-1364
एप touristcareuttrakhand

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • और सही मोबाइल नंबर

ऐसे करें पंजीकरण

  • पर्यटन विभाग की तरफ से यात्रा के लिए जारी (registrationandtouristcare.uk.gov.in) वेबसाइट पर यात्री पंजीकरण करा सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें अपनी पहचान व पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
  • वाट्सएप नंबर पर yatra टाइप कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
  • इसके अलावा फोन पर पंजीकरण करने के लिए टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
  • विभाग द्वारा जारी एप को मोबाइल पर डाउनलोड कर इसके माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button