Big NewsBageshwar

बागेश्वर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में, एक लाख 18, 264 वोटर करेंगे मतदान

बागेश्वर उपचुनाव में मैदान में पांच प्रत्याशी उतरे हैं। पांच सितंबर को जिले के एक लाख 18,264 वोटर इन पांच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

बागेश्वर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रदेश में माहौल गर्म है। कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक उपचुनाव के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। जहां बीजेपी अपनी जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस जीत का दावा कर रही है।

इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम ने उपचुनाव को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बागेश्वर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

एक लाख 18,264 वोटर करेंगे मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने बताया कि पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें एक लाख 18,264 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 60,076 पुरुष वोटर्स हैं तो महिला वोटर्स की संख्या 58,188 है।

तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटी गई पूरी विधानसभा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी विधानसभा को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 15 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही वोटिंग के लिए 834 कार्मिक तैनात किए गए हैं। अब तक जिले में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

अवैध शराब और नारकोटिक्स में 11 FIR दर्ज

बागेश्वर में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक लाख 83 हजार कैश जब्त किया गया है। इसके साथ ही 19 लाख की शराब और तीन लाख 58 हजार कीमत की चरस बरामद की गई है। जबकि सात लाख मूल्य की चांदी भी जब्त की गई है। इसके साथ ही अवैध शराब और नारकोटिक्स में 11 एफआईआर अब तक दर्ज की गई हैं।

bageshwar

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button