Big NewsChamoli

भारी बारिश का कहर, मकान के ऊपर मलबा गिरने से एक की मौत, एक घायल

भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में हाहाकार मचा हुआ है। जोशीमठ में भारी बारिश के बाद एक कच्चे मकान पर मलबा गिर गया। मलबे में दबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है।

मकान के ऊपर मलबा गिरने से एक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी मारवाड़ी द्वारा रात लगभग डेढ़ बजे कुछ लोगों ने जानकारी दी कि पास ही में एक मकान पर मलबा गिरने के कारण कुछ नेपाली मूल के लोग उसके नीचे दब गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

एक गंभीर रूप से घायल

पुलिस और एसडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से मलबे के नीचे से दो लोगों को निकाला। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त एम बहादुर उम्र 35 वर्ष ग्राम सुरखेत नेपाल के रूप में हुई है। जबकि दिनेश बहादुर सन ऑफ प्रेम बहादुर ग्राम कालिकोट नेपाल उम्र 22 वर्ष घायल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button