Big NewsUttarakhand Chamoli News

थराली में बड़ा हादसा : प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा ग्रामीण, मौके पर ही मौत

थराली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नदी को पार करने के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर उसमें फंस गया और वो नीचे गिर गया।

प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा ग्रामीण

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह विनोद सिंह गांव से बाजार जा रहा था। नदी पार करने के लिए उसने ट्राली का इस्तेमाल किया। लेकिन इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। विनोद का पैर ट्रॉली में फंस गया और वो नीचे गिर गया। आस-पास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पिछले साल बह गया था प्राणमति नदी पर बना पुल

बता दें कि प्राणमति नदी पर बना पुल पिछले साल बह गया था। जिसके बाद ग्रामीणों की आवाजही के लिए यहां अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन एक महीने पहले हुई बारिश में नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां पर ट्रॉली लगाई। दो दिन पहले ही यहां पर ट्रॉली लगाई गई थी। लिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार के मुताबिक मृतक का नाम विनोद सिंह है जो कि थराली गांव का ही रहने वाला है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें