highlightUdham Singh Nagar

यहां प्रतिबंधित 30 जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा हुआ दर्ज

दिवाली से पहले कछुओं और उल्लुओं की तस्करी बढ़ जाती है। जिस कारण वन विभाग और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित 30 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर देने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रतिबंधित 30 जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार

दिनेशपुर में पुलिस ने 30 जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शनिवार रात को एस आई लोकेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुंदरपुर तिराहे पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो दुर्लभ प्रजाति के 30 कछुए के साथ पकड़ा गया। हरि मंदिर से सुंदरपुर तिहरे के पास गश्त के दौरान आरोपी ने बाइक गिरा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 30 जिंदा कछुए पकड़े।

दुलर्भ प्रजाति के हैं सभी कछुए

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सभी कछुए दुलर्भ प्रजाति के हैं। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम परमानंद भाषण निवासी सुंदरपुर बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग दो दी। जिसके बाद में 9 /51 वन जंतु अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button