Dehradun NewsHighlightUttarakhand

होली के मौके पर दूनवासियों ने छलकाए जाम, दो दिन में गटक ली 16 करोड़ की शराब

होली के त्योहार के मौके पर शराब की खपत में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है, देहरादून में सामान्य दिनों के मुकाबले शराब की दोगुनी बिक्री से आबकारी विभाग ने अच्छा खासा राजस्व प्राप्त किया। बता दे दो दिनों के भीतर देहरादून में ही लोगों ने 16 करोड़ की शराब गटक ली।

होली के मौके पर आबकारी विभाग ने भी अच्छा राजस्व प्राप्त किया है. उधर, शराब व्यवसायियों की भी इस दौरान जबरदस्त सेल हुई। राजधानी देहरादून में ही लोगों ने होली पर जमकर जाम छलकाए 2 दिनों के भीतर सामान्य दिनों के मुकाबले शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई।

सामान्य दिनों के लिहाज से होली पर शराब की दोगुनी सेल

राजधानी दून में शराब की 94 दुकानें है। जिनमें सामान्य दिनों के लिहाज से देखें तो करीब 24 लाख से 5 लाख प्रति दुकान के लिहाज से औसतन शराब की बिक्री की जाती है। इस लिहाज से देखें तो करीब चार करोड़ की शराब देहरादून जिले में हर दिन खरीदी और बेची जाती है। होली के मौके पर शराब को लेकर बेहद ज्यादा चलन रहता है। इस दौरान आबकारी विभाग शराब की अच्छी खासी सेल करता है। इस साल भी होली पर शराब की दुकानों ने सामान्य दिनों के लिहाज से दोगुनी सेल की है। बता दे पिछले 2 दिनों के भीतर ही 16 करोड़ की शराब बाजार में खरीदी और बेची गई है.

व्यवसायियों ने 2 दिनों में 16 करोड़ की शराब बेची

शराब की बिक्री वैसे तो होली के त्योहार से 1 हफ्ते पहले ही बढ़ जाती है। लेकिन होली के दिन से 2 दिन पहले बिक्री में काफी इजाफा देखने को मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि शराब की होली के दौरान अच्छी सेल हुई है। करीब 2 दिनों में 16 करोड़ की शराब व्यवसायियों ने बेची है। इस तरह देखा जाए तो सेल में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें