Haldwani News

कोटाबाग में बनाया जाएगा वृद्धा आश्रम, CM ने की घोषणा

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

कोटाबाग में बनाया जाएगा वृद्धा आश्रम

हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोटाबाग में एक बड़ा वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए 50 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर सीएम धामी का रिएक्शन

वहीं मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि लोगों ने मान लिया है कि डबल इंजन सरकार ही राज्यों में विकास कर सकती है। सीएम ने कहा केंद्र और राज्य सरकार बेहतर तालमेल से तेजी से विकास कार्य करती है।

वन्यजीव संघर्ष में हुई मौत पर तय होगी जवाबदेही: CM

वहीं सीएम ने मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर कहा कि ये बेहद गम्भीर मामला है। इस पर जवाबदेही तय की जाएगी। सीएम ने कहा जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें बीते पहले हल्द्वानी से सटे टांडा रेंज में हाथी ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी से सटे टांडा रेंज में हाथी का कहर: दो लोगों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें