Haridwarhighlight

तहसील दिवस में फरियादियों ने सुनाई अपनी समस्या, अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप

लक्सर तहसील सभागार में आज एसडीएम सौरभ असवाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

फरियादियों ने एक-एक कर सुनाई अपनी समस्या

एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि तहसील दिवस में कुछ विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फरियादियों ने अधिकारियों पर रिश्वत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप

रायसी गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली करने का आरोप लगाया। वहीं मिर्जापुर सादात गांव के पवन सिंह ने ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण का मामला उठाते हुए कहा कि अधिकारी मौके पर जाते हैं, लेकिन अतिक्रमण करने वालों से पैसे लेकर वापस लौट आते हैं। फरियादियों ने कहा अगर उनकी समयस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो वे डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदेह कर लेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button