Pithoragarhhighlight

अतिक्रमण कर यातायात बाधित करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा दुकान संचालक का चालान

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने और अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले दुकान संचालक का चालान काटा है.

अतिक्रमण कर यातायात बाधित करना पड़ा भारी

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सभी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और यातायात बाधित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है. पुलिस को ढुंगातोली क्षेत्र में दुकान संचालक हिम्मत सिंह द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने की शिकायत मिली थी.

पुलिस ने काटा दुकान संचालक का चालान

मामले की जांच के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपए का चालान काटा. पुलिस ने लोगों से अतिक्रमण ना करने की अपील की करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को बाधित करना एक अपराध है. सड़कों ने लोगों से सड़कों पर अतिक्रमण न करने और यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग करने के लिए कहा है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button