Haridwar NewsHighlight

सोशल मीडिया पर डाली नाबालिग की अश्लील वीडियो, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर बच्चों से जुडी अश्लील सामग्री पोस्ट करने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर डाली अश्लील वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया की निगरानी करने वाले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की टीम को इंस्टाग्राम पर डाले गए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के बारे में जानकारी मिली थी।

खोजबीन करने पर आरोपित का नाम मोबाइल नंबर का पता चल गया है। आरोपित की पहचान राधे श्याम निवासी बेगमपुर बहादराबाद के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना भी अपराध

बता दें चाइल्ड पोर्नोग्राफी की निगरानी केंद्र सरकार की टिप लाइन के माध्यम से की जाती है। टिप लाइन उन सभी मामलों की निगरानी करती है जिसमें बच्चों की अश्लील वीडियो, फोटो सर्कुलेट किए जाते हैं। इसके अलावा यदि कोई भी अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर से अश्लील वीडियो देखता भी है तो वह भी अपराध की ही श्रेणी में आता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें