मौसम इन दिनों चारधाम यात्रा के अनुकूल हो गया। जिस वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब तक मां गंगा और मां यमुना के 3,74,190 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम में मंगलवार तक 11,771 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं यमुनोत्री धाम में 9979 यात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन चार दिनों में प्रत्येक दिन यात्रियों की संख्या धामों में नौ हज़ार के पार पहुंच रही है।
जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अब दिन पर दिन मौसम यात्रा के अनुकूल हो गया है। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा देखने को मिलेगा।