highlightNational

देश में 31 हजार के पार CORONA मरीजों की संख्या, देखें पूरी लिस्ट

Breaking uttarakhand newsनई दिल्ली : कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल लगभग 31,332 मामले आ चुके हैं। इस बीमारी से 7,696 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह जानलेवा बीमारी देश में अब तक सरकारी आंकड़े के अनुसार, 1,007 लोगों की जान ले चुका है।देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,007 हो गई है। इस बीमारी के कारण सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 400 लोग इस जानलेवा वायरस के कारण मरे हैं।

गुजरात में कोरोना से 181 लोगों की मौतें हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 120 लोगों की मौत हुई है।महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां कोविड-19 से पीड़ित 9,318 लोग हैं। 1,388 लोग कोरोना की जंग जीतकर घर भी जा चुके हैं। लॉकडाउन के बाद भी राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या उद्धव सरकार के लिए चिंता बढ़ा रही है।

Back to top button