International News

अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी कर पाएंगे UPI से भुगतान, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है। अगर वो श्रीलंका या मॉरीशस घूमने जाते हैं तो वहां भी अपने यूपीआई से भुगतान कर पाएंगे। दरअसल, भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सेवाएं सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में शुरु की गई हैं। पीएम मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के पीएम प्रविंद्र जुगनाथ ने ऑनलाइन जुड़कर इसे लॉन्च किया है।

UPI की सेवा नागरिकों के लिए उपलब्ध

श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि मे हुई है। इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों के लिए यूपीआई की सेवा उपलब्ध होगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई सर्विस शुरु होने के अवसर पर कहा कि आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है। मेरा मानना है कि श्रीलंका और मॉरीशस को यूपीआई प्रणाली से लाभ होगा। उन्होनें कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। यूपीआई भारत के साथ साक्षेदारों को एकजुट करने की नई जिम्मेदारी निभा रहा है।

Back to top button