highlightNational

अब रात के 10 बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस


breaking uttrakhand newsकर्नाटक: देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मद्देनजर कर्नाटक पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है। यहां की पुलिस रात में महिलाओं को उनके घर छोड़ने का काम कर रही है। पुलिस यह कार्य एकदम मुफ्त में कर रही है। रात के 10 बजे से सुबह के छह बजे के बीच पुलिस ने महिलाओं को सकुशल उनके घर पहुंचाने का फैसला लिया है।

इस मामले पर गडग के पुलिस अधीक्षक श्रीनाथ जोशी ने कहा, ‘महिलाएं किसी भी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री हेल्पलाइन के नंबर पर फोन कर सकती हैं। पुलिस उन्हें वहां से बिठाएगी और उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचा देगी।’ पुलिस का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी को अंजाम दिया। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Back to top button