DehradunBig News

अब मरीजों को सस्ते दामों में मिलेगी दवाईयां, दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र

अब मरीजों को सस्ते दामों में दवा मिल सकेगी। बुधवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज में नए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया है।

दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र

राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों को अब सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सकेगी। दरअसल जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए लिए दून अस्पताल में नए जन औषधि केंद्र को खोला गया।

सस्ते दामों में मिल सकेगी दवा

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा जन औषधि केंद्र को खोला गया है। जिसका लाभ सभी जनता को मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र में मरीजों को सस्ते दामों में सभी दवाईयां मिल सकेगी। धन सिंह रावत ने कहा मुझे विश्वास है कि जन औषधि केंद्र का लाभ आमजनों को जरूर मिलेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button