Trending

Video: होली के दौरान स्कूटी पर लड़कियों ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा भारी भरकम चालान

Trending Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अजीबो गरीब वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसे में होली के त्यौहार के बीच कई वीडियो वायरल हुई। उनमें से कुछ वीडियो मर्यादा की हदों को लांघते हुई नज़र आई। हाल ही में दो लड़कियों का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां चलती स्कूटी पर बैठ कर अश्लील तरीके से एक दूसरे पर रंग लगाती हुई नज़र आ रही है।

होली के दौरान स्कूटी पर लड़कियों ने की अश्लील हरकत

सोशल मीडिया पर होली की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मेट्रो में दो लड़किया एक दूसरे को अश्लील तरीके से रंग लगा रही हैं। तो वहीं अब स्कूटी से भी दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की एक लड़का स्कूटी चला रहा है और उसके पीछे दो लड़किया बैठी है। दोनों लड़किया “रंग लगादे रे” गाने में अश्लील तरीके से रंग लगाती नज़र आ रही हैं। वीडियो यूपी की बताई जा रही है।

काटा भारी भरकम चालान

ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने दोनों लड़कियों पर कार्यवाही की। साथ ही 33 हजार का चालान भी काटा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक पर कार्यवाही कर भारी भरकम चालान काटा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर जुर्माने की एक कॉपी भी साझा की है।

इसके अलावा भी एक होली के एक वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमें एक मुस्लिम परिवार को होली के दौरान कुछ लोगों ने जबरदस्ती रंग लगाया। होली के दौरान ये घटनाएं काफी शर्मसार कर देने वाली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button