UttarakhandBig NewsRudraprayag News

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता लोगों का पांचवे दिन भी नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू अभियान में आ रही परेशानी

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता हुए लोगों का पांचवे दिन भी फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। केदार घाटी में रात से ही बारिश जारी है। जिस वजह से रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में आ रही परेशानी

बीते गुरुवार देर रात गौरीकुंड में भूस्खलन हो गया था। गौरीकुंड हादसे में अभी भी 20 लोग लापता है। जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के साथ ही मंदाकिनी नदी में अभियान चला रही है। बता दें मंदाकिनी नदी इन दिनों उफान पर है।

जिस वजह से बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में थोड़ी परेशानी हो रही है। रूद्रप्रयाग में बारिश के चलते 26 मोटर मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। इसके अलावा गौरीकुंड हाईवे नारायणकोटी से आगे अवरूद्ध चल रहा है।

बता दें गुरुवार देर रात भारी भूस्खलन होने से 23 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। इसमें से शुक्रवार को तीन नेपाली मूल के लोगों का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि हादसे में लापता 20 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

इन लोगों की तलाश जारी

  • आशु – 23 साल – जलई
  • रणबीर सिंह – 28 साल – बस्टी
  • सुगाराम पुत्र जोरा सिंह – 45 वर्ष – नेपाल
  • जटिल पुत्र अमर बोहरा – 6 साल – नेपाल
  • वकील पुत्र अमर बोहरा – 3 साल – नेपाल
  • विनोद पुत्र बदन सिंह – 26 साल – खानवा भरतपुर
  • बम बोहरा पुत्र सतर सिंह बोहरा – 31 वर्ष – नेपाल
  • धर्मराज पुत्र मुन बहादुर – 56 वर्ष – जुमला नेपाल
  • सुमित्रा देवी पत्नी नीर बहादुर – 52 वर्ष – नेपाल
  • रोहित बिष्ट पुत्र लक्ष्मन सिंह – उतस्यू चोपड़ा
  • अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा – नेपाल
  • कुमारी निशा पुत्री नीर बहादुर – 20 वर्ष – नेपाल
  • नीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर रावल – 58 वर्ष – नेपाल
  • चंद्र कामी पुत्र लोउडे कामी – 26 वर्ष – पेरिया नेपाल
  • अनिता बोहरा पत्नी अमर बोहरा – 26 साल – नेपाल
  • राधिका बोहरा पुत्री अमर बोहरा – 14 साल – नेपाल
  • पिंकी बोहरा पुत्री अमर बोहरा – 8 साल – नेपाल
  • पृथ्वी बोहरा पुत्र अमर बोहरा – 7 साल – नेपाल
  • मुलायम पुत्र जसवंत सिंह – 25 साल – नगला बंजारा सहनपुर
  • प्रियांशु चमोला पुत्र कमलेश चमोला – 18 साल – तिलवाड़ा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें