Bjp UttarakhandBig News

2027 में हैट्रिक लगाने के लिए BJP तैयार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दे गए जीत का मंत्र

2027 चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी को जीत का मंत्र दिया है। बीजेपी का फोकस उन सीटों पर ज्यादा रहने वाला है जिन सीटों पर पार्टी कमजोर है।

2027 में हैट्रिक लगाने के लिए BJP तैयार

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा ख़त्म हो चुका है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही दिन प्रदेश कार्यालय देहरादून में कोर ग्रुप की बैठक ली। जिसके बाद सरकार के मंत्रिमंडल से 121 इंटरैक्शन कर रिपोर्ट कार्ड का पूरा फीडबैक लिया गया। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन मजबूत करने और बूथ जीता चुनाव जीतने का मंत्र देने का भी काम किया।

कमजोर सीटों पर भाजपा का फोकस

चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को बूथ प्रबंधन पर अपना मार्गदर्शन दिया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन विधानसभा सीटों और बूथों पर हार का सामना करना पड़ा उन सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने बूथ प्रबंधन के लिए युद्ध जैसी ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। इससे अब यह बात तो पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाती है कि प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य बंद कमरों में बैठकर रणनीति नहीं बना सकेंगे, बल्कि चुनाव जीतने के लिए अभी से ही जनता के सामने अपनी बेहतर परफॉर्मेंस का परिणाम भी देना होगा।

ये भी पढ़ें: टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान का आशीर्वाद

पार्टी के विरुद्ध जाने वालों पर होगा एक्शन: नितिन नबीन

नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए और बूथ स्तर से लेकर कोर कमेटी तक के सदस्यों के साथ बैठक की और इन तमाम बैठकों में आगामी चुनाव को लेकर के मूल मंत्र भी दे गए। इतना ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष फोकस इस बात पर देखने को मिला कि जो भी कार्यकर्ता अगर नाराज है तो वह अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रख सकता है, लेकिन अगर पार्टी के विरुद्ध जाकर अगर कोई कार्य करता है तो उसके खिलाफ भी पार्टी कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें