Dehradun NewsHighlight
टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान का आशीर्वाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे का आज अंतिम दिन है। सुबह तड़के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दौरे के दूसरे दिन टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। साथ ही देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मूल मंत्र
बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर कई बैठकें की। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया और सभी में चुनाव में एक्टिव होने के निर्देश दिए गए है।