
Nitin Nabin Caste: भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। 14 दिसंबर यानी रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।
साल 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश जारी थी। ऐसे में BJP ने नितिन नबीन को ये जिम्मेदारी देकर(bjp new president) पार्टी का युवा नेतृत्व का संकेत दे दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जात को लेकर चर्चाए तेज है। चलिए इस आर्टिकल में उनसे जुड़ी चीजों को जान लेते है।
BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन bjp president Nitin Nabin
BJP ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन को चुना है। अगर आगे चलकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वो पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। बता दें कि नबी अभी 45 साल के है। पार्टी का ये फैसला बताता है कि वो आने वाले सालों में दोनों युवा और अनुभवी समीकरणों को साधना चाहती है।
बिहार से राष्ट्रीय मंच तक (Who is Nitin Nabin)
दरअसल बिहार की नीतीश सरकार में नितिन नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। वो पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। शुरुआत में उन्होंने छात्र राजनीति की। जिसके बाद संगठन के अलग-अलग पदों पर काम किया। कहा जाता है कि बिहार भाजपा में संगठन को मजबूत करने में उनका भी हाथ है।
कायस्थ जाति से आते हैं नितिन नबीन (Nitin Nabin jaati)
नितिन नबीन कायस्थ Kayastha जाति से आते हैं। यानी कि वो लाला समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बिहार में वो पार्टी के सबसे बड़े कायस्थ चेहरे है। उन्होंने अपनी साफ-सुथरी छवि बनाई हुई है। इससे पहले उन्होंने भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाली।
ये भी पढ़ें:- BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार में हैं कैबिनेट मंत्री
राजनीति में एंट्री
23 मई 1980 में पटना में जन्में नितिन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक थे। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा था। साल 2005 में 55 साल की उम्र में उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद 26 साल के नितिन ने ही परिवार और राजनीति को संभाला।
उपचुनाव से विधानसभा तक nitin nabin bihar
पिता के निधन के बाद पटना पश्चिम विधानसभा सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद वहीं से नितिन ने 2006 का उपचुनाव लड़ा। जहां से जीत हासिल कर वो पहली बार विधानसभा पहुंचे। परिसीमन में साल 2008 में इस सीट का नाम चेंज कर बांकीपुर हो गया। यहां से वो 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों(nitin nabin bihar) में लगातर जीत दर्ज करते चले गए। इस साल के चुनाव में उन्होंने रेखा कुमारी को 51 हजार वोटों से मात दी। जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
बिहार में है कैबिनेट मंत्री
पहली बार साल 2021 के फरवरी में नितिन नबीन को पहली बार नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई। हाल ही में चुनी गई सरकार में भी उन्हें दोबारा मंत्री पद मिला। वर्तमान में वो बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर है। दोनों सरकार और संगठन पर उनका अनुभव और पकड़ उन्हें पार्टी का भरोसेमंद उम्मीदवार बनाता है।