highlightNikay Chunav

Nikay Chunav : दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द, आज नाम ले सकते हैं वापस, कल होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

निकाय चुनाव के लिए नामांकन किए जा चुके हैं अब इनकी जांच की जा रही है। दो दिन की जांच के बाद प्रदेशभर में 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। जिसके बाद 6,238 प्रत्याशी मैदान में है। आज नाम वापस ले सकते हैं जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द

प्रदेश के 100 नगर निकायों में दो दिन 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। अब आज प्रत्याशियों के पास नाम वापस लेने का मौका है। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए थे जिसमें से दो निरस्त हो गए।

तीन जनवरी को होगा चुनाव चिह्न का आवंटन

बता दें कि 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन मिले थे। जिसमें से 20 रद्द हुए हैं। वहीं बात करें नगर पंचायत की तो 46 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन किए गए। जिसेमें से 12 निरस्त कर दिए गए हैं।

मेयर और अध्यक्ष के कुल 690 नामांकन में से 34 निरस्त हो गए हैं। अब 656 बचे हैं इनमें 101 मेयर के, 265 नगर पालिका अध्यक्ष के और 290 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन बचे हैं। बता दें कि कल यानी तीन जनवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

पार्षद-वार्ड सदस्य के इतने नामांकन हैं वैध

पार्षद-वार्ड सदस्य के नामांकन की बात करें तो कुल 5,582 नामांकन वैध हैं। प्रदेश के 100 निकायों में पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए 5,750 नामांकन आए थे जिसमें से 168 रद्द हो गए हैं। वैध नामांकन में 2,240नगर निगम के पार्षद के लिए, 1,834 नगर पालिका के और 1,508 नगर पंचायत सदस्य के हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button