Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग में हालात अभी भी तनावपूर्ण: नगरासू गुरुद्वारा में चौथे दिन भी निहंगों का कब्जा, क्षेत्र में दहशत

रुद्रप्रयाग में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिखों का कब्जा चौथे दिन भी जारी है। ज़िला प्रशासन निहंगों से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है निहंग अब वहां से वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे हैं।

नगरासू गुरुद्वारा में चौथे दिन भी निहंगों का कब्जा

बता दें 4 निहंग सिख अभी भी गुरुद्वारा की छत में डटे हुए हैं। जबकि एक निहंग बीते सोमवार को पुलिस प्रशासन के समझाने पर नीचे उतर आया है। पुलिस से माफ़ी मांगने के बाद निहंग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया है। छत पर डटे हुए सिख अब प्रशासन से वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

निहंगों के हाई वोल्टेज ड्रामे से लोगों में क्षेत्र में रह रहे लोगों में डर का माहौल है। गुरुद्वारे के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और ITBP के जवान तैनात हैं। बता दें बीते सोमवार को दो निहंग खाना लेने के लिए नीचे उतरे थे। जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे भाग गया। पुलिस से बचाने के लिए ऊपर मौजूद निगंगो ने पथराव भी किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें