ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और अभिनेत्री के पति और सिंगर निक जोनस आज कल लंदन में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती है।
ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। प्रियनक और निक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक साथ कार में बैठे हुए है। निक प्रियंका की पोटीटैल खोलते हुए दिखाई दे रहे है।
प्रियंका के बाल सवारते नजर आए निक
अभिनेत्री ने इस वीडियो को सशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देख जा सकता है की निक जोनस कार में प्रियंका की पोनीटेल खोल रहे है। पोनीटेल खोलने में निक काफी मेहनत कर रहे है। वो फ़ोन की टोर्च की मदद से अभिनेत्री की पोनीटेल खोल रहे है। इस दौरान प्रियनक फ़ोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।
अभिनेत्री का न्यू हेयर ड्रेसर
सोशल मीडिया पर अब अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कहा ये कितनी प्यारी वीडियो है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा ‘सभी को निक जैसा हस्बैंड मिले। एकदम जेंटलमैन।’तो वहीं अन्य यूजर ने कहा निक पोनीटेल खोल रहे है। कितने प्यारे है।’
इन फिल्मों में प्रियंका आएंगी नज़र
प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थी। फिल्म में अभिनेत्री ने मीरा रे का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई दी थी।
अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है।